विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमीन गिरवी रखकर भेजा था कनाडा, बेटे ने की आत्महत्या; बठिंडा में पसरा मातम

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:03 PM (IST)

कनाडा में सुखमनदीप सिंह की आत्महत्या की खबर से गांव बुर्ज गिल में शोक छा गया है। परिवार ने बेटे के बेहतर भविष्य के लिए जमीन गिरवी रखी थी, और अब माता-पिता गहरे सदमे में हैं।

कनाडा में जवान बेटे की आत्महत्या।

कनाडा में जवान बेटे की आत्महत्या।

HighLights

  1. कनाडा में सुखमनदीप सिंह की आत्महत्या से परिवार सदमे में।

  2. बेहतर भविष्य के लिए परिवार ने गिरवी रखी थी जमीन।

  3. पुलिस ने 17 नवंबर को परिवार को दी दुखद सूचना।

संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल। कनाडा में सुखमनदीप सिंह की आत्महत्या की खबर से गांव बुर्ज गिल में शोक छा गया। इकलौते बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पिता बलौर सिंह और मां रंजीत कौर टूट गए।

घर के दरवाजे पर आहट होते ही उन्हें बेटे के लौटने की उम्मीद बंधती है, लेकिन जल्द ही यह उम्मीद टूट जाती है। दो दिन से रो रहीं रंजीत कौर की आंखें सूज गई हैं। बलौर सिंह पत्नी को संभालने के साथ शोक जताने आ रहे लोगों से भी बात कर रहे हैं।

परिवार के परिचितों और ग्रामीणों के अनुसार, बेहतर भविष्य की उम्मीद में सुखमनदीप करीब साढ़े तीन वर्ष पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। इसके लिए परिवार ने करीब आठ कनाल जमीन गिरवी रखी थी। लगभग डेढ़ वर्ष पहले पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वर्क वीजा पर वहां काम करने लगा।

सुखमनदीप के काम शुरू करने के बाद गांव में माता-पिता ने घर का पुनर्निर्माण शुरू कराया। निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए उसने हाल में पिता को पैसे भी भेजे थे। रिश्तेदार के मुताबिक, 15 नवंबर को सुखमनदीप ने मां रंजीत कौर को फोन कर परिवार का हालचाल पूछा था।

इसके दो दिन बाद, 17 नवंबर की शाम थाना फूल की पुलिस ने परिवार को उसकी आत्महत्या की खबर दी। थाना फूल के प्रभारी सतवीर सिंह ने बताया कि 17 नवंबर को कनाडा पुलिस से ईमेल के जरिए सुखमनदीप की आत्महत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद परिवार को जानकारी दी गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।