पावर लिफ्टिग में लड़कियों ने दिखाया दमखम
कुलवंत सिंह व उप जिला शिक्षा अधिकारी इकबाल सिंह बुट्टर की अगुवाई में शुरू करवाए गए।
संस, बठिडा : 65वीं पंजाब राज्य स्कूल पावर लिफ्टिग मुकाबले एमएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी कुलवंत सिंह व उप जिला शिक्षा अधिकारी इकबाल सिंह बुट्टर की अगुवाई में शुरू करवाए गए। इन मुकाबलों का उद्घाटन पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव कंवरभीम सिंह द्वारा किया गया। इन मुकाबलों में पहले दिन लड़कियों के मुकाबले शुरू करवाए गए। खेल के पहले दिन विभिन्न जिलों अंडर 17 लड़कियों में 43 किलोग्राम, 47 किलोग्राम, 52 किलोग्राम, 57 किलोग्राम व 63 किलोग्राम भार मुकाबले करवाए गए। इस संबंध में प्रेस कमेटी मुख्य अध्यापक कालू राम व गुरिदर सिंह बराड़ ने बताया कि इन मुकाबलों के दौरान तीन दिन विभिन्न जिलों की लड़कियों के पावर लिफ्टिंग में अपने जौहर दिखाए। इस मौके पर प्रिसिपल सुखबीर सिंह, प्रिसिपल प्रवीन सुलताना, मुख्य अध्यापक सुरिदर मान,हरचरन सिंह, कनवीनर जसवीर सिंह जग्गु, संदीप सिंह, कुलवीर सिंह, अमरीदर सिंह, गुरचरन सिंह व सुखपाल सिंह पाली भी उपस्थित थे।