विद्यार्थियों को टाइम मैनेजमेंट की दी जानकारी
फैकेल्टी स्टाफ की ओर से सरकारी हाई स्कूल पूहली का दौरा किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 05:18 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 05:18 PM (IST)
संस, बठिडा : एसएसडी गर्ल्स कॉलेज के ऑफिस मैनेजमेंट, फिजिकल एजुकेशन कंप्यूटर विभाग के फैकेल्टी स्टाफ की ओर से सरकारी हाई स्कूल पूहली का दौरा किया गया। इस दौरान प्रो. मोनिका कपूर की ओर से टाइम मैनेजमेंट, अपने माता-पिता का आदर करने के विषय पर विद्यार्थियों से विचार सांझे किए गए। वहीं स्पोर्ट्स व हेल्थ के विषय पर लखविदर कौर की ओर से टेक्नोलॉजी के विषय पर नॉलेज में बढ़ावा दिया गया। इसके अलावा बच्चों में बिस्कुट बांटे गए। इस कार्रवाई में स्कूल की अध्यापिका रजनी अरोड़ा ने सहयोग दिया।
इस मौके पर प्रिसिपल डॉ. परमिदर कौर तांघी ने सभी को बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें