बठिंडा में किराए पर होटल लेकर शुरू किया देह व्यापार का धंधा, भोली-भाली लड़कियों से करवाते थे घिनौना काम; 8 गिरफ्तार
बठिंडा पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना कोतवाली पुलिस ने गोल डिग्गी के ...और पढ़ें

बठिंडा में देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार और प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
बठिंडा पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया
आठ आरोपी गिरफ्तार, 4680 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद
गोल डिग्गी के पास अलझर होटल में चल रहा था धंधा
जागरण संवाददाता, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार के धंधे में संलिप्त आठ आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 4,680 प्रतिबंधित कैप्सूल भी बरामद किए हैं।
आरोपितों ने गोल डिग्गी के पास एक होटल किराए पर लेकर देह व्यापार का धंधा संचालित किया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
डीएसपी सिटी वन अमृतपाल भाटी ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मिलकर स्थानीय गोल डिग्गी के पास अलझर नामक होटल में अवैध देह व्यापार कर रहे हैं। आरोपित भोली-भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें इस धंधे में धकेल रहे थे।
सूचना के आधार पर थाना कोतवाली के इंचार्ज इंस्पेक्टर परविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपित गुरलाल सिंह, उसके भाई गुरबाज सिंह, रंजीत सिंह, सचिन, गुरमीत सिंह, नरेंद्र सिंह, सतनाम सिंह और मनी कुमार को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच प्रारंभ कर दी गई है।
