विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेट जोसफ स्कूल ने एक सप्ताह के लिए बंद कीं आफलाइन कक्षाएं

By JagranEdited By:
Published: Sun, 07 Nov 2021 04:22 AM (IST)

सेंट जोसफ स्कूल ने एक हफ्ते के लिए कक्षा एक से कक्षा सात तक स्कूल में आफलाइन कक्षाएं बंद कर आनलाइन कक्षाएं शुरू करक दी हैं।

सेट जोसफ स्कूल ने एक सप्ताह के लिए बंद कीं आफलाइन कक्षाएं
सेट जोसफ स्कूल ने एक सप्ताह के लिए बंद कीं आफलाइन कक्षाएं

जागरण संवाददाता, बठिडा: बच्चों को कोरोना से बचाए रखने के लिए बठिडा के सेंट जोसफ स्कूल ने एक हफ्ते के लिए कक्षा एक से कक्षा सात तक स्कूल में आफलाइन कक्षाएं बंद कर आनलाइन कक्षाएं शुरू करक दी हैं। सोमवार से इन कक्षाओं के छात्रों की कक्षाएं आनलाइन ही लगेंगी। स्कूल की प्रिसिपल सिस्टर औफीलिया लोबो ने पुष्टी करते हुए बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा दीवाली के बाद कोरोना से बचाव के लिए यह फैसला लिया गया। दरअसल, दीवाली के समय बच्चे काफी लोगों के संपर्क में आए होंगे और ऐसे में कोरोना संक्रमित होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। अब बच्चे अपने घर से ही एक सप्ताह आनलाइन पढ़ाई करेंगे। अगर किसी बच्चे में कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो स्कूल प्रबंधन आगे इस पर फैसला लेगा। फिलहाल एहतियातन पहली से सातवीं तक के बच्चों की कक्षाएं आनलाइन कर दी गई हैं।

स्कूल में पहली से सातवीं कक्षा तक करीब 1700 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में इन छात्रों को अब स्कूल में आने की आज्ञा नहीं है। अब ये बच्चे अपने घर पर ही रहेंगे और अभिभावकों को उन पर नजर रखने के लिए कहा गया है। सभी बच्चों व उनके अभिभावकों को इस सबंधी सूचित कर दिया गया है कि उनकी कक्षाएं एक सप्ताह के लिए अब आफलाइन नहीं लगेंगी। अगर कोई बच्चा संक्रमित न हुआ तो जल्द खोल दिया जाएगा स्कूल: प्रिंसिपल

स्कूल प्रिसिपल सिस्टर औफीलिया लोबो ने कहा कि दीवाली के चलते हमने यह फैसला लिया है कि छोटे बच्चों की कक्षाएं आनलाइन लगाई जाएं। अगर बच्चों पर कोरोना का कोई असर दिखाई दिया तो बच्चों की संख्या के हिसाब से फैसला लिया जाएगा। जिन बच्चों पर असर होना होगा, वह एक सप्ताह में ही हो जाएगा। अगर सभी बच्चे सही सलामत रहते हैं तो हम स्कूल को आम दिनों की तरह ही सभी बच्चों के लिए खोल देंगे।