संत निरंकारी मिशन ने आइएचएम में लगाए पौधे
संत निरंकारी मिशन साखा के तहत सतगुरु माता सुदिक्षा जी महाराज के सेवकों ने वननेस वन के तहत स्टेट इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट बठिडा में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।
संस, बठिडा : संत निरंकारी मिशन साखा के तहत सतगुरु माता सुदिक्षा जी महाराज के सेवकों ने वननेस वन के तहत स्टेट इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट बठिडा में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस अभियान की शुरुआत बठिडा के विधायक जगरूप सिंह गिल ने पौधरोपण करके किया। वह इस नेक कार्य के प्रयासों से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने निरंकारी मिशन के अधिकारियों और सेवकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन पौधों को लगाने से पक्षियों को अपने घोंसले बनाने और बैठने की जगह, स्वच्छ हवा और पर्यावरण की स्वच्छता के लिए आक्सीजन मिलेगी। संत निरंकारी मंडल बठिडा के अंचल प्रभारी एसपी. दुग्गल ने कहा कि वननेस वन अभियान के तहत लगाए गए पौधे भविष्य में पेड़ बनेंगे और जंगल के रूप में आक्सीजन के भंडार होंगे और पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि बठिडा जान के मानसा, फाजिल्का और बुढलाडा, रामपुरा फूल शहरों में भी पौधे रोपे गए हैं। दुग्गल ने आगे कहा कि निरंकारी मिशन के सेवक तीन साल तक इन पेड़ों की देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की अपार कृपा से वननेस वन अभियान के तहत पूरे भारत में पौधरोपण किया जा रहा है। इस अवसर पर मुल्तानी शाखा से कौर सिंह ने कहा कि इस शाखा के सेवकों द्वारा बीर बस्ती नंबर 4 में खाली जगह में 100 पौधे रोपे गए इन पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड भी लगाए गए हैं। अंत में निरंकारी मिशन के अंचल प्रभारी एस.पी. दुग्गल, प्राचार्य आदर्श मोहन एवं अधिकारियों ने भी मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।