हादसों के जख्मी लोगों को सहारा वर्करों ने अस्पताल पहुंचाया
सहारा जनसेवा की ओर से विभिन्न हादसों में जख्मी हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
जागरण संवाददाता, बठिडा : सहारा जनसेवा की ओर से विभिन्न हादसों में जख्मी हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अनाज मंडी में एक व्यक्ति ट्राले से टकरा कर जख्मी हो गया था। सहारा जनसेवा की लाइफ सेविग टीम के सदस्य संदीप गिल ने घायल हरप्रीत सिंह निवासी मोजिया को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
इसी प्रकार माल रोड पर दो मोटरसाइकिल सवार डिवाइडर से टकरा कर जख्मी हो गए। सहारा टीम के सदस्य संदीप गोयल व मनी कर्ण शर्मा ने घायल हर्षित कुमार व भूषण कुमार निवासी नई बस्ती को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
इसके अलावा पावर हाउस रोड पर एक एक्टिवा सवार व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी थी। इससे एक्टिवा सवार व्यक्ति जख्मी हो गया था। सहारा टीम के सदस्य प्रीतम सिंह ने घायल बुजुर्ग अमरजीत सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।