Move to Jagran APP

परमात्मा को पाना ही मानव जीवन का लक्ष्य : भारती

अजीत रोड स्थित अपने आश्रम में साप्ताहिक सत्संग समागम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 11:50 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 11:50 PM (IST)
परमात्मा को पाना ही मानव जीवन का लक्ष्य : भारती
परमात्मा को पाना ही मानव जीवन का लक्ष्य : भारती

संस, बठिडा : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से अजीत रोड स्थित अपने आश्रम में साप्ताहिक सत्संग समागम का आयोजन किया गया। श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी पूजा भारती जी ने मानव जीवन का लक्ष्य बताते हुए कहा की ईश्वर निरंकार एवं प्रकाश स्वरूप है, जिसे अपने भीतर जानना ही मनुष्य का लक्ष्य है। हमें अपने जीवन में उस ईश्वर को पाने की प्यास रखनी चाहिए। तभी ईश्वर कृपा करते हैं और जीवन में पूर्ण गुरु का आगमन होता है। पूर्ण गुरु ईश्वर के वास्तविक रूप को ब्रह्म ज्ञान प्रदान कर हमारे भीतर जगा देते हैं और भक्ति मार्ग की शुरुआत होती है। निरंतर ध्यान-साधना ही उस ईश्वर को पाने का इकलौता मार्ग है।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि भक्ति मार्ग पर चलने के लिए मन पर नियंत्रण होना बहुत जरूरी है। तभी हम भक्ति मार्ग पर चल सकेंगे। जीवन को सफल बना सकेंगे। हमें ईश्वर से हमेशा प्रार्थना करनी चाहिए कि समय रहते रहते जीवन में पूर्ण गुरु सत्ता का आगमन हो और हम अपने लक्ष्य को पूरा कर पाएं। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.