Move to Jagran APP

ईश्वर की कृपा से मिलता है मानव जन्म : साध्वी गुरप्रीत भारती

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा अजीत रोड स्थित आश्रम में साप्ताहिक सत्संग समागम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 11:53 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 11:53 PM (IST)
ईश्वर की कृपा से मिलता है मानव जन्म : साध्वी गुरप्रीत भारती

संस, बठिडा : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा अजीत रोड स्थित आश्रम में साप्ताहिक सत्संग समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान साध्वी गुरप्रीत भारती ने मानव तन की महिमा सुनाते हुए कहा कि ईश्वर की असीम कृपा से मनुष्य को मानव जीवन की प्राप्ति होती है। केवल मानव ही उस ईश्वर को पाने के लिए भक्ति मार्ग का चयन कर जीवन को सफल बना सकता है। जिस प्रकार एक कुएं में पानी सबके लिए एक सामान होता है, किन्तु उसको प्राप्त करने के लिए हमारे पात्र की पात्रता अलग-अलग होती है, और उसमें पात्रता के अनुसार पानी आ जाता है। उसी प्रकार वह ईश्वर भी सबके लिए सामान कृपा करते हैं लेकिन ईश्वर के लिए मन रुपी पात्र का आकार महत्व रखता है। जो जितने प्रेम भाव से उस ईश्वर को याद करता है और उसे पाने की इच्छा रखता, प्रभु भी उसे उतने ही मिलते हैं। हमें सदा अपने जीवन में उस ईश्वर के लिए प्रथम स्थान निर्धारित करना चाहिए। साध्वी ने बताया कि मानव तन के रहते-रहते पूर्ण गुरु की तलाश करें और उस ईश्वर के प्रकाश स्वरूप को अपने भीतर जान लेने के बाद निरंतर ध्यान साधना कर जीवन के वास्तव आनंद की प्राप्ति करें।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.