रामायण पाठ का भोग डाला
श्री रामायण जी का साप्ताहिक अखंड पाठ का भोग डाला गया।
संस, बठिडा : श्री महावीर संकीर्तन मंडल द्वारा परसराम नगर, बीड़ बहिमन रोड पर स्थित श्री इच्छापूर्ति माता चितपूर्णी व हनुमान मंदिर में श्री रामायण जी का साप्ताहिक अखंड पाठ का भोग डाला गया। पाठ का आरंभ मंदिर पुजारी पंडित राम संजीवन द्वारा संजीव गोयल, निशा गोयल, प्रेम लता गोयल व उनके परिवार के सदस्यों के हाथों पूजन करवाने के साथ शुरू हुआ। रविवार को विजयदशमी के मौके पर पूर्ण विधि विधान के साथ श्री रामायण अखंड पाठ का भोग डाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर पुजारी द्वारा गोयल परिवार के हाथों हवन यज्ञ करवाने के साथ हुई। हवन यज्ञ में गोयल परिवार के साथ साथ अनु गर्ग, मानवी गोयल, कृष्ण भंडारी, कमल कांत व बलजिदर सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान मंडल प्रधान सुरिदर वैद्य, धरमिदर काला, पुनीत वैद, तरुण शर्मा, जसवंत सिंह, साधु राम शर्मा, सुरेश कुमार, पूरन चंद, शाम सुंदर शर्मा, राजन, सुनीता राजपूत, रेखा जैन व उपस्थित थे।