Move to Jagran APP

कन्हैया ले चल परली पार..भजन पर झूमें भक्त

जीओ गीता व श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति परिवार की ओर से पूरा कार्तिक मास गीता पाठ किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 05:47 PM (IST)
कन्हैया ले चल परली पार..भजन पर झूमें भक्त
कन्हैया ले चल परली पार..भजन पर झूमें भक्त

संस, बठिडा : जीओ गीता व श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति परिवार की ओर से पूरा कार्तिक मास गीता पाठ किया गया। रोजाना यह पाठ किसी न किसी सदस्य के घर पर किया जाता था। एक महीने के बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन सतपाल मित्तल के अग्रवाल कॉलोनी स्थित निवास पर इसका समापन किया गया। गीता पाठ के बाद गीता जी की आरती की गई। इस दौरान श्री कृष्ण संकीर्तन किया गया।

loksabha election banner

भूषण सिगला ने भजनों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कन्हैया ले चल परली पार, सांवरिया ले चल परली पार, जहां विराजे मेरी राधा रानी, अलबेली सरकार.. के भजन पर भक्त जमकर झूमें। गीता मनीषी पूज्य स्वामी श्री ज्ञानानंद महाराज द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर दिए संदेश को भी सतपाल मित्तल ने मोबाइल के माध्यम से सुनाया।

स्वामी ने अपने संदेश में कहा कि हम सभी को गीता के उपदेश अपने जीवन में अपनाने चाहिए, हमें अपनी परंपराओं से जुड़े रहना चाहिए तभी हम संतुष्ट, सुखमय व आनंदमयी जीवन व्यतीत कर पाएंगे।

इस मौके पर संकीर्तन में एमआर जिदल, सतपाल मित्तल, मुकेश माहेश्वरी, जीसी गोयल, दर्शन गर्ग, केसी गोयल, भगवान दास, अशोक कुमार, सुरेश वधवा, अशोक बांसल, सुदेश कुमार, जसपाल वर्मा, तरसेम बंसल, टेक चंद सिगला, प्रोफेसर डॉ. श्वेता सिगला, शशि सिगला, सुषमा मितल, आशा मितल ने सपरिवार हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.