20 परिवारों को राशन वितरित किया जाएगा
सहारा जनसेवा की मीटिग सहारा मुख्यालय धोबी बाजार पर अध्यक्ष विजय गोयल के नेतृत्व में हुई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 03:50 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 03:50 PM (IST)
जासं, बठिडा : सहारा जनसेवा की मीटिग सहारा मुख्यालय धोबी बाजार पर अध्यक्ष विजय गोयल के नेतृत्व में हुई। इसमें फैसला किया गया कि गरीबी रेखा से नीचे 20 परिवारों को सहारा द्वारा एक माह का घरेलू राशन दिया जाए। 24 तारीख को सहारा टीम के जग्गा सिंह, हरबंस सिंह, मनीकर्ण शर्मा, गौतम गोयल, सुमित ढींगरा, संदीप गोयल, रॉकी गोयल, गुरविदर बिदी, लक्की कक्कड़, विजय विक्की, नरेश कक्कड़ पर आधारित टीम की ड्यूटी लगाई गई कि जरूरतमंद लोगों के घर पर एक माह का घरेलू राशन पहुंचाएंगे। सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया यह सेवा लगातार जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें