पैसों के लेन-देन की रंजिश में की मारपीट
थाना कोतवाली पुलिस ने विवाद के एक मामले में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 05:44 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 05:44 PM (IST)
जासं, बठिडा : थाना कोतवाली पुलिस ने विवाद के एक मामले में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिविल अस्पताल पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआइ राजपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता नत्था सिंह वासी जस्सी बाग वाली ने शिकायत देकर बताया कि पांच नवंबर को किसी काम से जा रहा था। इस दौरान आरोपित तलविदर सिंह निवासी मॉडल टाउन, सुखवीर सिंह निवासी कमला नेहरू कॉलोनी व शमशेर सिंह निवासी मॉडल टाउन ने उसे बीच रास्ते में घेरकर मारपीट की और उसे घायल कर दिया।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उक्त आरोपितों के साथ उसका पैसे के लेन-देन संबंधी झगड़ा चल रहा है, जिसकी रंजिश के तहत आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें