पंजाब किसान यूनियन न बैठक कर समस्याओं की पर चर्चा
बरनाला पंजाब किसान यूनियन द्वारा संगठन के ढांचे को मजबूत करने के लिए जिले में सदस्य बनाए जाएंगे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 06:27 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 06:47 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरनाला : पंजाब किसान यूनियन द्वारा संगठन के ढांचे को मजबूत करने के लिए जिले में सदस्यता की शुरुआत को लेकर ब्लाक बरनाला के प्रधान जग्गा सिंह की अध्यक्ष्ता में हुई, जिसमें विशेष तौर पर गुरनाम सिंह व गोरा सिंह उपस्थित रहे। जग्गा सिंह ने कहा कि पंजाब किसान यूनियन के ढांचे की मजबूती को जिला बरनाला में मेंबरशिप करने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ ही किसानों पर हो रहे अत्याचार व भदौड़ में किसान की धोखे से जमीन हड़पने वाले आढ़तिया के खिलाफ चल रहे संघर्ष को तेज करने के लिए 13 सितंबर को डीसी बरनाला व एसएसपी बरनाला को ज्ञापन दिए जाएंगे व मांग पूरी ना होने पर संघर्ष की चेतावनी बाद संघर्ष की रुप रेखा तैयार की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें