तेल व गैस की बढ़ी कीमत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस नेताओं व समूह वर्करों की ओर से परसराम नगर चौक में गुडविल अस्पताल के पास पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक कुमार की अगुवाई में महंगाई के खिलाफ धरना देते हुए मोदी का पुतला जलाया गया।
संस, ब¨ठडा : कांग्रेस नेताओं व समूह वर्करों की ओर से परसराम नगर चौक में गुडविल अस्पताल के पास पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक कुमार की अगुवाई में महंगाई के खिलाफ धरना देते हुए मोदी का पुतला जलाया गया। नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले दिनों पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इससे पूरे भारत का व्यापार प्रभावित हुआ है।
अशोक ने कहा कि मोदी सरकार के झूठे प्रचार के साधनों से ही सत्ता में आई है। गरीब लोगों को आवास योजना के तहत किया वादा पूरा नहीं किया गया। मोदी सरकार गरीबों की भावनाओं से खिलवाड़ कर बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है। भारत के लोग अच्छे दिन आने का इंतजार कर रहे है। उन्होंने इस मौके पर लोगों को धोखा व झूठ बोलने के बदले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की।
धरने में कांग्रेस नेता आरुण वधावन, मीडिया सलाहकार चमकौर मान,एमसी अश्वनी बंटी ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले ही जीएसटी लागू कर व नोटबंदी कर लोगों की कमर तोड़ रखी है। जनता साल 2019 की लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रहे है जोकि मोदी सरकार को झूठ बोलने का सबक सिखाया जाए।
इस मौके पर प्रकाश मंगू, गौरव कटारिया, अवतार नीटू, विपिन मीतू, नवीन, हरपाल बाजवा, भगवान दास भारती, सीता सैन, रा¨जदर ¨जदू, सुखराज, सुख¨वदर खंड, जसपाल, केहर ¨सह, अजय शर्मा, संजीव सचदेवा आदि मौजूद थे।