किसानों ने सीएए के खिलाफ निकाला रोष मार्च
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने दिल्ली में हिसक माहौल पैदा होने के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों के सहयोग से शहर में रोष मार्च निकाला गया।
जागरण संवाददाता, बठिडा : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने दिल्ली में हिसक माहौल पैदा होने के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों के सहयोग से शहर में रोष मार्च निकाला गया। इस दौरान किसानों ने 14 संगठनों के साथ मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पहले किसानों ने दाना मंडी में रोष रैली निकाली। इसमें काफी संख्या में किसान नेताओं ने भाग लिया। इस प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां, भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा, पंजाब खेत मजदूर यूनियन, नौजवान भारत सभा व पीएसयू शहीद रंधावा के नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान किसानों ने शहर में विभिन्न एरिया से मार्च निकालते हुए डीसी दफ्तर के बाहर अर्थी फूंकी गई। दूसरी तरफ किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। जबकि किसानों के मार्च के दौरान शहर में कई हिस्सों पर लोगों को ट्रैफिक की समस्या से भी जूझना पड़ा।
इस दौरान जिला प्रधान शिगारा सिंह मान, डकौंदा यूनियन के राज्य उप प्रधान गुरदीप सिंह रामपुरा, पंजाब खेत मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान जोरा सिंह नसराली, नौजवान भारत सभा के नेता अश्वनी घुद्दा व मुस्लिम भाईचारे के वक्ता मोहम्मद आसिफ पम्मा ने कहा कि सरकार ऐसे कानून लागू कर लोगों में विरोध डाल रही है। ऐसा कर सरकार हिसा को भड़काना चाहती है, जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरमिदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एनआरसी सीएए जैसे कानून लाकर लोगों को धर्म के नाम पर लड़ाना चाहती है, जिसको पंजाब में किसी भी हालत में लागू नहीं होने दिया जाएगा। इसको लेकर उनके द्वारा लगाकर संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर हरजिदर सिंह बग्गी, हरिदर कौर बिदु, बलदेव सिंह भाईरूपा, सुखविदर सिंह फूलेवाला, दरबार सिंह, प्रितपाल सिंह आदि उपस्थित थे।