Move to Jagran APP

गोवर्धन पूजा के बाद मंदिरों में लगाए भंडारे

अन्नकूट के मौके पर शहर के कई मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 05:36 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 05:36 PM (IST)
गोवर्धन पूजा के बाद मंदिरों में लगाए भंडारे

जासं, बठिडा : अन्नकूट के मौके पर शहर के कई मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। शहर के हाथी वाला मंदिर, अमरीक सिंह रोड स्थित श्री अन्नपूर्णा वैष्णो मंदिर, अग्रवाल कालोनी के माता चितपूर्णी मंदिर के अलावा गोपाल नगर स्थित मंदिर में हुए विशाल अन्नकूट भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इसमें मिक्स सब्जी, कड़ी, खीर का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं शहर के प्राचीन शिव मंदिर, गणेशा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर, अग्रवाल कालोनी स्थित शिव मंदिर, वैष्णो मंदिर सहित कई मंदिरों में अन्नकूट भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं अन्नकूट में पर्व पर हाथी वाला मंदिर में अन्नकूट पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में प्रसाद बांटा गया। जबकि अग्रवाल कालोनी के मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान पंडित द्वारा गोवर्धन पर्वत की कथा भी सुनाई गई।

loksabha election banner

ट्रस्ट मन्दिर श्री राम चंद्र जी वृद्ध आश्रम की तरफ से आश्रम में गोवर्धन पूजन दिवस मनाया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ने बताया कि की दोपहर 12 बजे गोवर्धनपूजा के बाद अन्नकूट भंडारे का भोग लगाया गया, जिसके बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सेवादारों द्वारा लोगों को भंडारा वितरण किया गया। अन्नकूट का हमारे शास्त्रों में विशेष महत्व है। श्री कृष्ण जी द्वारा गोकुल में 56 दिनों तक गोवर्धन पर्वत उठा कर गोकुल की रक्षा की, जिसके पश्चात भगवन को भोग लगाया गया था, तब से ये अन्नकूट का भंडार बनाया जाता है। इसके अलावा श्री महावीर संकीर्तन मंडल बठिडा द्वारा गोवर्धन पूजा के अवसर परमाता इच्छापूर्ति चिंतपूर्णी व हनुमान मंदिर बीड़ बहमन रोड निकट विश्वास स्कूल में मंडल प्रधान सुरिदर वैद्य की अध्यक्षता में गोवर्धन पूजा की गई तथा अन्नकूट भंडारा लगाया गया। सुरिदर वैद्य ने बताया कि गोवर्धन पूजा करवाने के बाद अन्नकूट भंडारा का भोग लगवाया गया। इस मौके पर आसपास के इलाके व शहर से आए भक्तों ने अन्नकूट भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया।

आज होगा श्री चैतन्य

गौड़ीय में अन्नकूट महोत्सव

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में अन्नकूट महोत्सव ( गोवर्धन महाराज जी की पूजा) बड़े ही हर्षोल्लास के साथ की जाएगी। इस महोत्सव के दौरान प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक श्री हरिनाम संकीर्तन होगा। 12 बजे से 1.00 बजे तक गोवर्धन महाराज जी की आरती एवं परिक्रमा की गई और बहुत ही सुंदर श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान गोवर्धन महाराज जी की महिमा के बारे में बताया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.