गुरु पूर्णिमा पर पौधे लगाए
कोरोना काल के चलते इस बार गुरु पूर्णिमा का पर्व बहुत ही सादगी से मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 03:40 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 03:40 PM (IST)
संस, बठिडा : कोरोना काल के चलते इस बार गुरु पूर्णिमा का पर्व बहुत ही सादगी से मनाया गया। शिष्यों ने अपने अपने घर पर ही गुरु वंदना की, जबकि आश्रम, मंदिर व अन्य धार्मिक स्थलों पर शारीरिक दूरी बनाकर पूजा की गई। नगर के विख्यात शिक्षक प्रो. जतिदर सहगल ने इस मौके पर अपने ढंग से अपने गुरुओं के प्रति अपनी आस्था को प्रगट किया, उन्होंने अपने विद्यार्थी बेटे नवल सहगल के साथ मिलकर सात पौधों का रोपण करके अपने गुरुओं के प्रति अपना आभार प्रकट किया और जीवन भर इन्हे पालने पोषने का निर्णय लिया। नवल सहगल ने लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें