विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, बठिंडा-श्रीगंगानगर रेल सेक्शन पर 15 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक; कई ट्रेनें रद

Published: Wed, 14 Oct 2026 10:02 PM (IST)

उत्तर रेलवे बठिंडा-श्रीगंगानगर सेक्शन पर 15-29 अक्टूबर 2026 तक 15 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक लेगा, जिससे ट्रेनें प्रभावित होंगी। ट्रेन संख्या 54753 और 54756 रद रहेंगी।

बठिंडा-श्रीगंगानगर रेल सेक्शन पर 15 से 29 अक्टूबर तक रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनें रद।

बठिंडा-श्रीगंगानगर रेल सेक्शन पर 15 से 29 अक्टूबर तक रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनें रद।

HighLights

  1. बठिंडा-श्रीगंगानगर सेक्शन पर 15 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक

  2. 15 से 29 अक्टूबर 2026 तक ट्रेनें रद रहेंगी

  3. यात्री यात्रा से पहले ट्रेन स्थिति की पुष्टि करें

संवाद सहयोगी, बठिंडा। उत्तर रेलवे की ओर से बठिंडा-श्रीगंगानगर रेल सेक्शन पर रेलवे ट्रैक से जुड़े कार्यों के लिए 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक 15 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते बठिंडा-श्रीगंगानगर सेक्शन पर चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अलग-अलग दिनों में निर्धारित समय के दौरान ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण बठिंडा से श्रीगंगानगर और श्रीगंगानगर से बठिंडा के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे के जारी शेड्यूल के मुताबिक 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 54753 (बठिंडा-श्रीगंगानगर) और ट्रेन नंबर 54756 (श्रीगंगानगर-बठिंडा) रद रहेंगी। रेलवे अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और यात्रियों को ट्रेनों के रद रहने की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि रेल यात्री यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और समय-सारणी की पुष्टि कर लें, ताकि उन्हें स्टेशन पर पहुंचने के बाद परेशानी का सामना न करना पड़े।