Move to Jagran APP

पराली न जलाएं, पर्यावरण बचाने को करें पहल : विक्टर जॉन

दैनिक जागरण के अभियान पराली नहीं जलाएंगे पर्यावरण बचाएंगे के तहत पंजाबी फिल्म एक्टर विक्टर जॉन ने लोगों को पराली न जलाने की अपील की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 04:54 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 04:54 PM (IST)
पराली न जलाएं, पर्यावरण बचाने को करें पहल : विक्टर जॉन
पराली न जलाएं, पर्यावरण बचाने को करें पहल : विक्टर जॉन

जासं, ब¨ठडा : दैनिक जागरण के अभियान पराली नहीं जलाएंगे पर्यावरण बचाएंगे के तहत पंजाबी फिल्म एक्टर विक्टर जॉन ने लोगों को पराली न जलाने की अपील की। दैनिक जागरण के लिए तैयार किए वीडियो क्लिप में विक्टर जॉन ने कहा कि पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी हमारी सबकी है। इसलिए पर्यावारण को बचाने के लिए हम सबको मिल कर आगे आना होगा। दैनिक जागरण की ओर से शुरू किया अभियान 'पराली नहीं जलाएंगे पर्यावारण को बचाएंगे' बहुत ही अच्छा अभियान है। सबको इस अभियान के साथ जुड़ना चाहिए और पराली न जलाकर पर्यावरण के मित्र बनना होगा। पर्यावरण को हम सब दिन व दिन प्रदूषित करते जा रहे हैं। लेकिन इसकी जिम्मेदारी कोई भी लेने को तैयार नहीं है। हम इसके लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं। किसान उद्योगपतियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, उद्योगपति किसानों को इसके लिए जिम्मेदारी मान रहे हैं। लेकिन इस बात को कोई भी मानने को तैयार नहीं है कि पर्यावारण को हम सब ही बिगाड़ रहे हैं। बेमौसमी बरसात, तूफान, रेतीले तूफान, जलवायु में बदलाव आदि प्रदूषित पर्यावरण की ही निशानी हैं। लेकिन हम फिर भी समझने को तैयार नहीं हैं। एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने की बजाए हम सबको मिलकर आगे आना होगा और पर्यावरण को बचाना होगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.