सभी रेलवे फाटकों पर बनेंगे ओवरब्रिज
वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने शहर के आधा दर्जन स्कूलों का दौरा किया।
जासं, बठिडा : अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने शहर के आधा दर्जन सरकारी स्कूलों का दौरा किया और उनके कमरों के निर्माण के लिए ग्रांट देने की घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों की बिल्डिगों की हालत छह माह के अंदर-अंदर सुधार दी जाएगी। वित्तमंत्री ने एक स्कूल में पूजा करके बिल्डिग का निर्माण कार्य भी शुरू कराया। उन्होंने 10.89 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न स्कूलों में निर्माण कार्य शुरू करवाए। उन्होंने बताया कि देस राज स्कूल के लिए 11 करोड़ अलॉट करवाए हैं। कन्हैया नगर के स्कूल के लिए 164.95 लाख टेंडर अलॉट किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में जितने भी रेलवे फाटक हैं उन सभी पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। हाजी रत्न स्कूल का टेंडर 90.18 लाख का अलॉट किया है। सभी टेंडर 15 फीसद से अधिक बचत के साथ अलाट किए हैं। धोबीआना बस्ती स्कूल का टेंडर 225.6 लाख रुपये का अलॉट किया गया है। इसी तरह लाल सिंह बस्ती का टेंडर 254.95 लाख का अलॉट किया है। इस मौके कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरुण वधावन, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन केके अग्रवाल सहित कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद थे।