जैविक खेती सिखलाई शिविर लगाया
गुरप्रीत सिंह व अमरदीप सिंह की अगुआई में जैविक खेती सिखलाई कैंप लगाया गया।
संवाद सूत्र, नथाना : गांव कल्याण मलका में पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कारपोरेशन लिमिटेड की तरफ से गुरप्रीत सिंह व अमरदीप सिंह की अगुआई में जैविक खेती सिखलाई कैंप लगाया गया। इस कैंप में किसानों को जैविक खेती करने के तौर-तरीके, खाद्य व बीज और तैयार फसल की मार्केटिग के लिए जानकारी दी गई। इस प्रोग्राम का आयोजन कल्याण मलका के किसान नरेंद्र शर्मा के खेतों में किया गया। नरेंद्र शर्मा आधुनिक खेती के साथ जैविक खेती को भी उत्साहित करते हैं और साथ ही वह रिवायती फसलें धान गेहूं के साथ-साथ सब्जियों की भी काश्त करते हैं। नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह सब्जियों उगाने में कम से कम कीटनाशक व रसायनिक खादों का इस्तेमाल करते हैं। अब वह पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कारपोरेशन लिमिटेड के साथ जुड़कर जैविक खेती करेंगे व अपनी उपज की खुद मार्केटिग करके उससे ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाना चाहेंगे।