हार्ट अटैक से रेलयात्री की मौत
बठिडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक रेलयात्री की हार्ट अटैक कारण स्थिति गंभीर हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 04:27 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 04:27 PM (IST)
जासं, बठिडा : बठिडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक रेलयात्री की हार्ट अटैक कारण स्थिति गंभीर हो गई। सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जनसेवा की लाइफ सेविग टीम के सदस्य मनी कर्ण शर्मा व संदीप गोयल घटना स्थल पर पहुंचे। गंभीर स्थिति में पड़े रेलयात्री को तुरंत सहारा एंबुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया। जहां ड्यूटी डॉक्टरों द्वारा उसका तुरंत उपचार शुरू किया गया, जिसको कुछ समय बाद मृतक घोषित कर दिया गया। मृतक किसी कंपनी में काम करता था, जो हिसार जा रहा था। मृतक की शिनाख्त लक्ष्मण पुत्र विजय शर्मा वासी धोबियाना के तौर पर हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें