एमएसडी स्कूल का नया सेशन शुरू
एमएसडी स्कूल में नये सेशन की शुरुआत के अवसर पर रामायण पाठ रखवाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 05:20 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 05:20 PM (IST)
संस, रामा मंडी : एमएसडी स्कूल में नये सेशन की शुरुआत के अवसर पर रामायण पाठ रखवाया गया। इसका भोग वीरवार को डाला गया। स्कूल कमेटी के प्रधान मदन लाल लहरी ने बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना करते हुए कहा की स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के अलावा अन्य विषयों पर भी ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि योग्य अध्यापकों की देखरेख में बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विषयों पर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। रामायण पाठ के भोग उपरांत अतुट लंगर बरताया गया। इस मौके एडवोकेट विनोद गोयल बंटी माहीनंगल राजेंद्र कुमार पप्पी केवल सिगला अमरजीत गिरी के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें