एबीवीपी ने कार्यकारिणी की घोषणा की
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मौड मंडी की बैठक हुई।
जासं, मौड मंडी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मौड मंडी की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान नगर संयोजक गौरव व नगर सचिव करण कुमार बने। नगर टीम की घोषणा विभाग संयोजक केशव भारती, जिला सह संयोजक प्रभ ढिल्लों व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरीश बहल द्वारा की गई। बैठक में विशेष तौर पर विभाग संगठन मंत्री पटियाला- बठिडा सौरभ कपूर व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुखदीप सिंह खैहरा शामिल हुए। उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि एबीवीपी आने वाले दिनों में विद्यार्थी हितों के मुद्दे उठाएगी व विद्यार्थियों के बीच एबीवीपी का विस्तार करेगी। इस मौके पर सौरभ कपूर, सुखदीप सिंह खैहरा, केशव अरोड़ा, वीरीश बहल, प्रभ ढिल्लों, जशन, शुभम, अर्जुन, गगनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।