महिला सशक्तीकरण पर राष्ट्रीय वेबिनार करवाया
चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह धालीवाल की अगुआई में महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय वेबिनार करवाया गया।
संस, बठिडा : बाबा फरीद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिग एंड टेक्नालॉजी के महिला विकास सैल की तरफ से चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह धालीवाल की अगुआई में महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय वेबिनार करवाया गया। इस दौरान अंग्रेजी, आम ज्ञान व काउंसलिग के ऑनलाइन क्लबों को चलाने के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने इस बारे में बातचीत करते हुए कहा कि एक महिला अपनी भावनाओं को अपनी शक्ति की तौर पर लेकर जा सकती है। विभिन्न स्थितियों में गुस्से व खुशहाली आदि में फैसले की स्पष्टता कैसे दे सकते हैं। इस वेबिनार में भारत के विभिन्न राज्यों व विश्व के कई देशों के 400 से अधिक भागीदार शामिल हुए। इस सेशन में संचालन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिग विभाग के सहयाक प्रो. डॉ. नमीशा द्वारा बाखूबी किया गया। अंत में प्रिसिपल मनीश गोयल ने कॉलेज के महिला विकास सैल की प्रंशसा की।