विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाश्‍ता करवाने के बाद मां बेटे को नहलाने लगी, इस हालत में देख मचा हड़कंप

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 02 Jul 2018 09:47 AM (IST)Updated: Mon, 02 Jul 2018 09:04 PM (IST)

बठिंडा में एक महिला ने नहाने से मना करने पर अपने छह साल के बेटे को मार डाला। महिला उसे ...और पढ़ें

नाश्‍ता करवाने के बाद मां बेटे को नहलाने लगी, इस हालत में देख मचा हड़कंप
नाश्‍ता करवाने के बाद मां बेटे को नहलाने लगी, इस हालत में देख मचा हड़कंप

जेएनएन, बठिंडा। शहर के मतिदास नगर में मां ने अपने छह साल के बेटे की बेरहमी से हत्‍या कर दी। मां ने बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उस पर किरच से 18 वार किए। महिला ने पहले बेटे को नाश्ता करवाया और इसके बाद उसे नहलाने के लिए बाथारूम ले गई। इस पर बेटा नहाने से मना करने लगा। मां ने उसे समझाया तो वह  चिल्‍लाने लगा। इस पर मां ने अपना आपा खो दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

नहाने से मना कर चिल्ला रहा था छह साल का बेटा, मां ने मार डाला

आरोपित महिला का कहना है कि उसे कुछ पता नहीं कि उसे क्या हुआ और उसने क्या किया। छह साल का हरकीरत सिंह उर्फ हैवी प्रॉपर्टी डीलर परमिंदर सिंह और राजवीर कौर की इकलौती संतान था। बच्चा एक प्राइवेट स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। रविवार सुबह करीब 10 बजे हरकीरत के दादा गुरचरण सिंह बरामदे में खड़े थे। पिता परमिंदर कार धो रहे थे।

इसी दौरान राजवीर कौर बेटे हैवी को नाश्ता करवाने के बाद नहलाने के लिए बाथरूम में ले गई। बच्चा नहाने से मना करते हुए चिल्लाने लगा। अचानक उसने चिल्लाना बंद कर दिया। कुछ देर में बाथरूम से बाहर आई राजवीर ने पति परमिंदर से कहा कि उसने हैवी का कत्ल कर दिया है। इस पर हड़कंप मच गया आैर पर‍मिंदर और दादा गुरचरण सिंह भाग कर अंदर पहुंचे।

उन्‍होंने देखा कि खून से लथपथ बच्चा फर्श पर पड़ा था। मुंह में छोटा तौलिया ठूंसा हुआ था और शरीर पर किरच से वार के कई निशान थे। परिवार के लोग बच्‍चे को लेकर अस्‍पताल लेकर पहुंचे, ले‍किन डॉक्‍टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सही कारण अभी स्पष्ट नहीं : एसपी

एसपी गुरमीत सिंह का कहना है कि बच्चे की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हो सकता है महिला ने डिप्रेशन में यह कदम उठाया हो। वह लो ब्लड प्रेशर की मरीज है और वारदात से कुछ समय पहले ही उसने दवाई ली थी। महिला का ट्रीटमेंट का पूरा रिकॉर्ड और मानसिक स्थिति की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।