कांग्रेस के विधायक ही रख रहे नींव पत्थर
मुख्यमंत्री के आदेशों की परवाह न करते हुए कांग्रेस के विधायकों ने नींवपत्थर रखने शुरू कर दिए गए।
गुरप्रेम लहरी, बठिडा : मुख्यमंत्री के आदेशों की परवाह न करते हुए कांग्रेस के विधायकों ने नींवपत्थर रखने शुरू कर दिए गए। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने एलान किया था कि विधायक या कोई भी मंत्री किसी भी विकास कार्य का नींव पत्थर नहीं रखेंगे, सिर्फ विकास कार्य पूरा होने पर उद्घाटन ही किया जाएगा। हलका भुच्चो मंडी के कांग्रेस के विधायक ने सीएम के आदेशों के विरुद्ध गांव गोबिदपुरा में विकास कार्यों का नींव पत्थर रखकर इसकी शुरुआत कर दी है। गांव में रखे गए नींव पत्थर के पर सीएम कैप्टन अमरिदर सिंह, विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई समेत जिला परिषद व ब्लॉक समिति सदस्य मेंबर के अलावा पंचायत का नाम दर्ज किया गया है। विधायक की ओर से स्मार्ट विलेज स्कीम अधीन यह नींव पत्थर रखा गया है। इस पत्थर के ऊपर गांव के सरपंच सुखपाल सिंह भोला का नाम भी दर्ज है।
उल्लेखनीय है कि अकाली-भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले धड़ाधड़ नींव पत्थर रखे थे। इस पर अकाली सरकार की काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद कैप्टन अमरिदर सिंह ने कहा था कि कोई भी मंत्री या विधायक विकास कार्यों का नींव पत्थर नहीं रखेगा।
यह हाथी के दांत हैं, दिखाने के
और खाने के और : जगसीर सिंह
शिअद के यूथ विग के राष्ट्रीय सचिव व हलका भुच्चो के इंचार्ज जगसीर सिंह कल्याण का कहना है कि कांग्रेस सरकार के दिखाने वाले दांत और हैं और खाने वाले और हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर बुरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वीआईपी कल्चर खत्म करने का दावा किया था लेकिन मंत्रियों से लेकर विधायक ही नहीं हारे हुए नेता भी सुरक्षा कर्मियों की पूरी पल्टन लेकर चलते हैं।