भारतीय किसान यूनियन ने की बैठक
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से गांव तुंगवाली में प्रधान भोले सिंह की अगुवाई में मीटिग की गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 05:17 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 05:17 PM (IST)
संस, नथाना :भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से गांव तुंगवाली में प्रधान भोले सिंह की अगुवाई में मीटिग की गई। इस मीटिग को संबोधित करते हुए ब्लॉक नेता होशियार सिंह, बलजीत सिंह, सिमरजीत सिंह ने बताया कि लोक नेता मनजीत सिंह धनेर को जो झूठे केस में सजा हुई है उसको रद करवाने के लिए संघर्ष कमेटी की ओर से जो पक्का मोर्चा बरनाला की जेल आगे चल रहा है, वह सजा रद करवाने तक जारी रहेगा। इस संबंधी बठिडा में चार अक्टूबर और सात अक्टूबर को लोगों को एकत्र किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें