माहेश्वरी समाज ने मिलजुलकर मनाया होली पर्व
होली के पावन पर्व की खुशी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन वीर कॉलोनी स्थित वीर भवन में किया।
जासं, बठिडा : माहेश्वरी सभी बठिडा की ओर से होली के पावन पर्व की खुशी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन वीर कॉलोनी स्थित वीर भवन में किया। कार्यक्रम में सभी माहेश्वरी परिवार उपस्थित हुए और सभी परिवारों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया तथा होली की बधाइयां दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की गई जिसके बाद सभी परिवारों ने भगवान महेश की वंदना की। माहेश्वरी युवा संगठन तथा महिला मंडल की ओर से कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए प्रतियोगिताएं पेश की तो बच्चों द्वारा डांस की पेशकश से खूब तालियां बटोरी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में माहेश्वरी सभी के अध्यक्ष सुशील मुंदड़ा, सचिव केके मालपाणी, कोषाध्यक्ष प्रवीण मिमाणी, संगठन मंत्री गोविद डागा, उपाध्यक्ष हरीश लखोटिया, सह सचिव सुप्रीम कोठारी, सह कोषाध्यक्ष यशपाल बिहाणी, ओम प्रकाश होलानी, जगदीश मंत्री, सोहन माहेश्वरी, सोशल कमेटी चेयरमैन डा. राम नारायण माहेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कोठारी, राकेश होलानी, चिरंजी लाल लखोटिया, चंद्र प्रकाश काबरा, रमेश माहेश्वरी, युवा संगठन के प्रधान सुमित चांडक, सचिव पुष्पक मंत्री, अंकुर मिमाणी, प्रवीण मुंदड़ा, मनीश माहेश्वरी, महिला मंडल अध्यक्ष सविता होलानी, अंजू मालपाणी सचिव, पूनम राठी कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारतवर्षीय महिला संगठन ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।