Move to Jagran APP

शिवरात्रि पर मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

महाशिवरात्रि पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव की मनमोहक झांकियां बनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 11:21 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 11:21 PM (IST)
शिवरात्रि पर मनमोहक झांकियों ने मोहा मन
शिवरात्रि पर मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल : महाशिवरात्रि पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव की मनमोहक झांकियां बनाई गई। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिरों में पहुंचे। इस दौरान कांवड़ियों तथा भजन मंडलियों द्वारा मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का गुणगान किया गया। स्थानीय अनाथ गो आश्रम में बनाई गई समुद्र मंथन तथा पुराना दुर्गा मंदिर (लाला राम सिंह वाला) में अमरनाथ गुफा की झांकी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों द्वारा बर्फ की गुफा में नंगे पांव चलकर बर्फ के शिवलिग के दर्शन किए गए। इस दौरान मां वैष्णों भजन मंडली के सदस्यों द्वारा भगवान भोलेनाथ की भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। मौके पर मंडली के अध्यक्ष यशपाल ढींगरा, परषोतम कुमार, अशोक मित्तल, डॉ. अरुण बांसल, दिनेश गर्ग, आदर्श गर्ग, केशव गर्ग उपस्थित थे। उधर, गीता भवन में भगवान शिव पर आधारित नृत्य नाटिका ने भक्तों का मन मोह लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.