जंगली जीव की सुरक्षा को लेकर किया विचार
जैविक विभिन्नता की रक्षा व जंगली जीव हफ्ते संबंधी जागरूकता शिविर जिला परिषद में एडीसी कम एडीएम साक्षी साहनी की प्रधानगी में करवाया गया।
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : जैविक विभिन्नता की रक्षा व जंगली जीव हफ्ते संबंधी जागरूकता शिविर जिला परिषद में एडीसी कम एडीएम साक्षी साहनी की प्रधानगी में करवाया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश की जैविक विभिन्नता को सुरक्षित रखने के लिए प्रयास किए गए हैं। इसके तहत गांव लक्खीजंगल में गुरु नानक देव जी के 550वें जन्मदिवस को समर्पित प्रोग्राम में पुराने खड़े वृक्षों को पार्क का रूप दिया गया है व त्रिवेणी पौधे भी ऐतिहासिक गांव में लगाए गए है। इसके अलावा पूरा साल चलने वाली गतिविधियों के प्रति 550 पौधे भी लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने जिले की जैविक विभिन्नता संबंधी बताया कि पंजाब सरकार की ओर से बीड़ तलाब में छोटा चिड़िया घर कम डीयर पार्क बनाया गया है। बोर्ड के मेंबर कुलदीप गांधी ने सभी का स्वागत करते हुए मंच का संचालन किया। बैठक के दौरान गांव गो¨बदपुरा में छप्पड़ के आसपास वृष लगाकर पंक्षी व पशुओं संबंधी विचार सांझे किए गए। इसके अलावा गांव डेरा भियाना, नजदीक बीबीवाला गांव में मौजूद विभिन्न जीव जंतुओं के बारे में विचार सांझे किए गए। सरकारी रा¨जदर कॉलेज के अस्टिटेंट प्रो. डॉ. गुरजीत कौर ने बताया कि कॉलेज में बोटैनिकल गार्डन बनाया गया है। जिसमें विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियां लगाई गई है। जैव विभिन्नता कमेटी के मेंबर डॉ. ज¨तदर सहगल ने बताया कि जिले में तितली संबंधी बटरपु्लाई गार्डन भी जोगर्स पार्क में विकसित किया गया है। इस तरह मेंबर संजीव कुमार नागपाल ने अनुवांशक इंजीनिय¨रग संबंधी जानकारी दी व उसकी महत्ता के बारे में बताया। जबकि न¨रदर बस्सी ने कहा कि जोगर्स पार्क बनाने में जिला प्रशासन व नगन निगम का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जैविक विभिन्नता संबंधी बने प्रोजेक्ट के बारे में लोगों को बताया जाए व स्कूली बच्चों को उन जगह का दौरा करवाया जाए। कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. ज¨तदर बराड़ ने केंद्र की गतिविधियों के बारे में बताया। इस मौके पर विभिन्न सरकारी स्कूलों के साइंस अध्यापको ने अपने विचार सांझे किए। इस मौके पर युवक सेवाएं, खेतीबाड़ी विभाग, नेहरु युवा केंद्र, आदि विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।