विद्यार्थियों को व्यायाम करने के लिए किया प्रेरित
आरबीडीएवी स्कूल परस राम नगर में विद्यार्थियों के लिए फिटनेस वीक का आयोजन किया जा रहा है। प्रिसिपल किरण खुर्सीजा ने बताया कि विद्यार्थियों को सेहतमंद रहने के लिए सुबह की सभा में योग व एरोबिक्स करवाई जाती है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 12:29 AM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 12:29 AM (IST)
संस, बठिडा : आरबीडीएवी स्कूल, परस राम नगर में विद्यार्थियों के लिए फिटनेस वीक का आयोजन किया जा रहा है। प्रिसिपल किरण खुर्सीजा ने बताया कि विद्यार्थियों को सेहतमंद रहने के लिए सुबह की सभा में योग व एरोबिक्स करवाई जाती है। इस फिटनेस वीक के दौरान प्रिसिपल ने बच्चों को बताया कि हमे रोज दिन की शुरुआत व्यायाम से करनी चाहिए। तंदुरुस्त शरीर से ही तंदुरुस्त मन रहता है। हमे बाहर के खाने व फास्ट फूड से परहेज करना चाहिए। इस दौरान स्कूल के अध्यापकों ने भी इस गतिविधियों में भाग लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें