बच्चों को सेहतमंद रहने के दिए टिप्स
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेखू में सेमिनार करवाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 05:36 PM (IST)
संसू, संगत मंडी : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेखू में सेमिनार करवाया गया। ब्लॉक हेल्थ एजुकेटर साहिल पुरी की अगुआई में हेल्थ वर्कर हरबंस कौर और अवतार सिंह की ओर से बच्चों को शरीर की साफ-सफाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसकी अध्यक्षता स्कूल इंचार्ज गुरमुख सिंह ने की। साहिल पुरी ने कहा कि शरीर की सफाई का ध्यान न रखने के कारण शरीर रोग ग्रस्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि शौच का इस्तेमाल करने, पालतू जानवरों को खाना खिलाने के बाद और खाना-खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। हाथों में बड़ी संख्या में बैक्टीरिया होते हैं जो आसानी से हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इससे हमारा शरीर रोगी हो सकता हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें