पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने की निंदा की
पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की एक विशेष बैठक पंजाब प्रधान अमित कपूर की अध्यक्षता में हुई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 04:52 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 04:52 PM (IST)
जासं, बठिडा : पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की एक विशेष बैठक पंजाब प्रधान अमित कपूर की अध्यक्षता में हुई। इसमें महासचिव केके महेश्वरी, उप प्रधान रमेश गर्ग, सिटी प्रधान जीवन गोयल, महासचिव प्रमोद जैन ने भाग लिया। इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ा रही हैं। इन 12 दिनों पेट्रोल व डीजल के दाम 6 से 7 रुपये तक बढ़ाए जा चुके हैं। जबकि कई देशों में इस संकट की घड़ी में रेट कम किए हैं और हमारी सरकारों को ये भी नहीं पता की कोरोना संकट खाली सरकारों पर ही नहीं, बल्कि गरीब व्यापारी व लोगों पर भी आया है। वहीं केके महेश्वरी व प्रमोद जैन ने कहा कि जो 20 सैनिक शहीद हुए हैं, उनके परिवारों की सरकार को मदद करनी चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें