गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे से हुआ विसर्जन
गणपति विसर्जन के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों में रखी गणपति जी की मूर्ति विसर्जित की।
By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 11:04 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 11:04 PM (IST)
संस, बठिडा : गणपति विसर्जन के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों में रखी गणपति जी की मूर्ति विसर्जित की। सरहिद नहर पर विसर्जन के दौरान गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाए गए। श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ों के साथ गुलाल उड़ाया। विसर्जन से पहले लड्डू भी बांटे गए। श्रद्धालुओं ने गणपति जी की मूर्ति को विसर्जित करते समय उनके कान में बोलकर अपनी मनोकामनाएं भी मांगी। हालांकि शहर के मंदिरों द्वारा गणेश जी की मूर्ति मंगलवार को विसर्जित की जाएगी। इस दौरान कुछ लोगों ने इको फ्रैंडली तरीके से भी बप्पा को विदा किया। लोगों ने मिट्टी के गणेश जी बनाकर उनको अपने घरों के पानी में विसर्जित किया, जिसके बाद पानी पौधों को दे दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें