ममेरी फुफेरी बहनों का अपहरण, चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
ब¨ठडा निवासी दो युवतियों का अपहरण करके कार सवार चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित युवतियां आपस में ममेरी-फुफेरी बहनें हैं। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका था।
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : ब¨ठडा निवासी दो युवतियों का अपहरण करके कार सवार चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित युवतियां आपस में ममेरी-फुफेरी बहनें हैं। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका था।
एएसआई कृष्ण ¨सह ने बताया कि केस ब¨ठडा की धोबियाना बस्ती निवासी युवती की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि धोबियाना बस्ती में ही उसके मामा का परिवार भी रहता है। मंगलवार दोपहर वो अपनी ममेरी बहन के साथ तलवंडी साबो स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए गई थी। वापसी में वो जिस बस में सवार हुईं, वो बस गांव ज्योंद के पास आकर खराब हो गई। वहां अन्य सवारियों के साथ वह भी बस से नीचे उतर आईं। वहीं से उसने अपने पिता को फोन करके बस के खराब होने की जानकारी दी।
शाम साढ़े सात बजे वो वहां किसी अन्य साधन का इंतजार कर रहीं थी। उसी दौरान वहां दिल्ली के नंबर की एक कार आकर रुकी जिसमें सवार चार युवकों ने उन्हें जबरदस्ती कार में बैठा लिया। उन्होंने शोर मचाने के लिए मुंह खोला तो आरोपियों ने हाथ से उनके मुंह बंद कर दिए। वे उन्हें किसी अज्ञात जगह खेतों में ले गए। जहां जाकर उन चारों ने उनके साथ बारी बारी दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी दोनों को कार में बैठा कर मुख्य सड़क पर छोड़ कर फरार हो गए। वहां से किसी तरह वो दोनों सिविल अस्पताल ब¨ठडा पहुंची। जहां उनकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया।
मामला कुछ संदिग्ध
कृष्ण ¨सह ने बताया कि दोनों का उपचार और मेडिकल कराने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। युवतियों ने कार का नंबर नोट कर लिया था। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार के मालिक का नाम पता चलने पर आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल नहीं होगा मगर उसके बावजूद मामला संदिग्ध लग रहा है। दोनों युवतियों से जब उस बस के बारे में पूछा गया, जिसमें वो लोग लौट रहीं थी। तो वो कुछ नहीं बता सकीं। उनसे जब बस की टिकट के बारे में पूछा गया तो वो भी उनके पास से नहीं मिली। मामले की पूरी जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।