विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए

By JagranEdited By:
Published: Sun, 19 Dec 2021 06:13 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 19 Dec 2021 06:36 PM (GMT+05:30)

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विग द्वारा भाई मनी सिंह सिविल अस्पताल में मरीजों को फल फ्रुट वितरित किए।

सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए
सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए

संस, बठिडा : शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विग द्वारा भाई मनी सिंह सिविल अस्पताल में मरीजों को फल फ्रुट वितरित किए। इस अवसर पर सिविल अस्पताल के अधिकारी एसएमओ डा. सीमा गुप्ता ने अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर डा. गुप्ता ने कहा कि साध संगत द्वारा मरीजों को दी जाने वाली फल किट उनके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। इससे रोग से लड़ने की उनकी आंतरिक शक्ति में वृद्धि होगी और वे शीघ्र स्वस्थ हो जायेंगे। उन्होंने साध संगत को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि सिविल अस्पताल के सहयोग से रक्त शिविर, टीकाकरण शिविर, कोरोना के दौरान कोरोना योद्धाओं का सम्मान और कई अन्य मानवीय कार्य सैनिकों द्वारा किए जा रहे हैं। जिसके लिए सेवादार बधाई देते हैं। इस मौके पर 45 सदस्य पंजाब गुरदेव सिंह इंसा ने बताया कि साध संगत द्वारा जिला बठिडा में करीब 200 फल किट का वितरण किया जा चुका है। प्रखंड भंगीदास सुनील कुमार इंसा ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की साध संगत दिसंबर माह में उनके मुर्शिद-ए-कामिल उपासक परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज की स्मृति में साध संगत द्वारा बड़ी संख्या में मानवीय कार्य किया जाता है। जरूरतमंद परिवारों को कपड़े किट बांटे गए। वही इस मौके पर मौजूद सुजान बहन सुरिदर कौर इंसा ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की साध संगत दिन रात मानवीय कार्यों में लगी रहती है और आगे भी करती रहेगी। इस अवसर पर 15 सदस्य गगन इंसा, सुजान भाई जसवंत इंसा, रेखा इंसा, सुरजीत सिंह इंसा प्रभारी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विग बलवंत कौर इंसा, दर्शन मुखी इंसा प्रभारी बुजुर्ग समिति, भंगीदास भाई सचविदर इंसा बहनों उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।