नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाया
शहर के गोपाल नगर में स्थित बाबा राम मंदिर में निशुल्क होम्योपैथिक मेडिकल कैंप लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 04:51 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 04:51 PM (IST)
संस, बठिडा : शहर के गोपाल नगर में स्थित बाबा राम मंदिर में नि:शुल्क होम्योपैथिक मेडिकल कैंप लगाया गया। इस दौरान डॉ. केसी बागा की ओर से लोगों का चेकअप की मुफ्त दवाइयां दी गई। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को गर्भावस्था में पौष्टिक आहार का सेवन करने की जानकारी भी दी गई। वहीं बुजुर्गों लोगों को कहा कि समय के साथ साथ हमारा शरीर कमजोर होता रहता है। इसलिए हमे रोजाना सुबह की सैर करनी चाहिए। इस दौरान करीब 80 लोगों का मुफ्त चेकअप किया गया। इस मौके पर मंदिर के लोग व अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें