अदालत में हाजिर न होने पर भगोड़े करार
गैरहाजिर रहने वाले चार व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 11:52 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 06:10 AM (IST)
जासं, बठिडा : थाना फूल की पुलिस ने अदालत में चल रहे विभिन्न मामलों में पेशियों से गैरहाजिर रहने वाले चार व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अदालत के आदेशों के बाद की है। पुलिस के अनुसार जगतार सिंह वासी मेहराज, परगट सिंह वासी गांव बल्लो, राज सिंह वासी गांव सूच व सतपाल सिंह वासी रामपुरा के खिलाफ अदालत में मुकदमे चल रहे थे। उक्त व्यक्ति मुकदमे में पड़ रही पेशियों से लगातार गैर हाजिर रहे। इसलिए अदालत ने उक्त व्यक्तियों को भगोड़ा करार करते हुए पर्चा दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जिनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें