शराब व लाहन समेत चार गिरफ्तार
जिला पुलिस ने शराब व लाहन समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 11:28 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 06:29 AM (IST)
जासं, बठिडा : जिला पुलिस ने शराब व लाहन समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना तलवंडी साबो के हवलदार राजदीप सिंह के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बहमण जस्सा सिंह वाला निवासी लवप्रीत सिंह के ठिकाने पर छापेमारी कर 24 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद की। जिसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी तरह थाना नथाना के हवलदार गुरमेल सिंह ने गांव तुंगवाली निवासी बलदेव सिंह के ठिकाने पर छापेमारी कर 100 लीटर लाहन बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा थाना सदर बठिडा के एएसआई गुरजंट सिंह ने बीड़ तलाब बस्ती में रेड कर आरोपित सुखवीर सिंह को 10 लीटर अवैध शराब समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें