विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पंजाब के पंडितों की संस्कृत पर पकड़ कमजोर, दूसरे राज्यों से बुलाने पड़ रहे पुजारी'; पूर्व CM चन्नी ने जताई चिंता

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:30 AM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस सरकार बनने पर पंजाब में रामायण और भगवत गीता के अध्ययन के लिए एक विश्वविद्यालय बनाने का वादा किया है।

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी। फोटो जागरण

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी। फोटो जागरण

HighLights

  1. चन्नी ने पंजाब में रामायण-गीता विश्वविद्यालय का वादा किया।

  2. संस्कृत अध्ययन को बढ़ावा देने का उद्देश्य बताया।

  3. आप सरकार पर नशा, गुंडागर्दी को लेकर हमला।

संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल (बठिंडा)। कांग्रेस सरकार आने पर पंजाब में एक युनिवर्सिटी का निर्माण कर उसमें श्रीं रामायण जी तथा श्री भगवत गीता के अध्ययन हेतु सेंटर बनाए जाएंगे। पंजाब के ज्यादातर पंडितों की संस्कृत भाषा पर पकड़ मजबूत न होने के कारण पंजाब में स्थित ज्यादातर मंदिरों में अन्य राज्यों से पुजारियों को रखा जाता। राज्य में संस्कृत यूनिवर्सिटी स्थापित होने से बाहरी राज्यों से पंडित बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उक्त शब्द पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ द्वारा स्थानीय शहर में दफ्तर के उद्घाटन दौरान डाले गए श्री रामायण जी के पाठ के भोग मौके कहे। पुर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उनकी अगुआई वाली पिछली सरकार के दौरान राज्य में उक्त यूनिवर्सिटी बनाने हेतु प्रस्ताव भी पारित कर दिया था।

कांगड़ से मेरा दिल से लगाव

किंतु राज्य में सत्ता परिवर्तन के बनी आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा इस तरफ ध्यान न देने के कारण यूनिवर्सिटी बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि राज्य में दोबारा कांग्रेस सरकार आने पर उक्त यूनिवर्सिटी बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के साथ अपनी नजदीकियों की चर्चा करते हुए चन्नी ने कहा कि कांगड़ से उनका दिल से लगाव है। उनकी तरह कांगड़ ने भी अपना पहला चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में जीता था तथा दोनों को ही तीन वार विधायक के रुप में जनता की सेवा का मौका मिला है।

उन्होंने कहा कि कांगड़ के प्रयासों के चलते उनके तकनीकी शिक्षा मंत्री रहते हल्का रामपुरा फूल में दो नए आईटीआई स्थापित हुए हैं।

पंजाब में नशा, सट्टा और गुंडागर्दी का बोलबाला 

चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के नेताओं के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। वर्तमान समय में पंजाब में नशा, सट्टा, गैंगस्टरवाद तथा गुंडागर्दी का बोलबाला है। राज्य में नशे की होम डिलीवरी हो रही है। नशे के कारण रोजाना कोई न कोई युवक अपनी जान गंवा रहा है।

चन्नी ने कहा कि आप सरकार के शासनकाल में पंजाब की किसानी बेहाल हो रही है, राज्य के नवयुवक असहाय महसूस कर रहे हैं। पंजाब की अर्थव्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का बिस्तरा गोल हो जाएगा तथा कांग्रेस के सत्ता में आने पर राज्य को दोबारा पटरी पर लाया जाएगा।

इस मौके पूर्व सांसद मुहम्मद सदीक, पूर्व विधायक जीतमहिंद्र सिंह सिद्धू, सीनियर कांग्रेसी नेता नरेंद्र सिंह भूलेरिया, कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन हरमनवीर सिंह उर्फ जैसी कांगड़, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन संजीव टीना, राकेश सहारा, कर्मजीत सिंह खालसा, अशोक आढती, मुकेश कुमार, कमलकांत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा लोग उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।