सहारा जनसेवा की भोजन लंगर सेवा जारी
मानवता की सेवा में समर्पित सहारा जन सेवा संस्था कर्फ्यू के दौरान दोनों समय भोजन मिलने में असमर्थ बेसहारा मजदूरों तक लंगर पहुंचा रही है।
जासं, बठिडा : मानवता की सेवा में समर्पित सहारा जन सेवा संस्था कर्फ्यू के दौरान दोनों समय भोजन मिलने में असमर्थ बेसहारा मजदूरों तक लंगर पहुंचा रही है।
शिव परिवार मंदिर गुरु की नगरी, गुरुद्वारा साहब हाजीरतन रोड, राधा कृष्ण सेवा समिति, मॉडर्न ऑटो मोबाइल्स कक्कड़ परिवार, लाल सिंह बस्ती, कमला नेहरू कॉलोनी के सहयोग से तैयार होकर आया भोजन माल गोदाम रोड, पट्टा मार्केट, परसराम नगर ओवरब्रिज, पानी वाली टंकी के अलावा शहर के विभिन्न भागों में घर में 550 लोगों को दोनों समय में 2200 के करीब रोटी-सब्जी के पैकेट वितरण किए जा रहे हैं। सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि इस कार्य को और भी बढ़ाया जा रहा है। सहारा के हेल्पलाइन नंबरो पर सूचना मिलने पर जिस इलाके में भोजन की व्यवस्था नहीं होती, वहां तुरंत पका हुआ भोजन पहुंचाया जाता है। इसके अलावा बेजुबान परिदों के लिए भीगी हुई साबत मूंगी, जवार मक्की और स्ट्रीट डोग के लिए दूध और फीड, भूखे गोवंश के लिए हरा-चारा सहारा टीम के सदस्य गौतम गोयल, संदीप गिल, अनिल कुमार, मनी शर्मा द्वारा प्रात: 6 बजे से लेकर 10 बजे तक दोनों समय खिलाया जाता है।