कृषि सुधार कानून के खिलाफ किसानों का धरना जारी
कृषि सुधार कानून के खिलाफ गांव कनकवाल में लगाया गया धरना लगातार जारी रहा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 11:47 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 11:47 PM (IST)
संवाद सूत्र, रामामंडी : भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की तरफ सभी संगठनों के सांझे फैसले के अनुसार कृषि सुधार कानून के खिलाफ गांव कनकवाल में लगाया गया धरना लगातार जारी रहा। इस मौके पर किसान नेता जोद्दा सिंह नंगला गुरमुख सिंह ने किसानों को सरकार की किसान विरोधी नीतियों से अवगत करवाया। इस मौके कुलदीप सिंह, प्रीतम सिंह, गुरचरन सिंह, भिदर सिंह, दविदर सिंह, हरबंस, गुरदास, जसवीर सिंह आदि ने संबोधित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें