कृषि कानूनों के खिलाफ किसान महिलाएं संभालेगी मोर्चा
अब किसान महिलाओं की तरफ से मोर्चा संभाला जाएगा।
संवाद सूत्र, भुच्चो मंडी : केंद्र सरकार की तरफ से पास किए कृषि कानूनों के विरोध में डटे रहने के लिए अब किसान महिलाओं की तरफ से मोर्चा संभाला जाएगा। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा की तरफ से लगाए जा रहे मोर्चा दौरान धान की कटाई के सीजन को देखते हुए किसानों की तरफ से लगाए पक्के मोर्चों को बहाल रखने के लिए भुच्चो कैंचियों पर बठिडा-जीरकपुर मुख्य मार्ग पर एक पेट्रोल पंप पर लगाए पक्के मोर्चे दौरान महिला विग की पंजाब प्रधान बलवीर कौर की अगुआई में जत्थेबंदी के ब्लॉक नथाना की तरफ से महिला जत्थेबंदी गठन किया गया है। जिसमें गुरदीप कौर नाथपुरा, पाल कौर लहरा मोहब्बत, छिदरपाल कौर सेमा, जोगिदर कौर तुंगवाली, नसीब कौर, बलजीत कौर, गुरजीत कौर पुहली और दर्शन कौर की अगुआई में सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। जानकारी देते ब्लॉक प्रधान बूटा सिंह ने बताया कि चुनी गई महिला जत्थेबंदी काले कानूनों के खिलाफ मोर्चा जारी रखेगी।