Move to Jagran APP

'उद्योगों में केमिस्ट्री की भूमिका महत्वपूर्ण'

बाबा फरीद कालेज के केमिस्ट्री विभाग की तरफ से आनलाइन एलुमनी करवाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 06:10 PM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 04:58 AM (IST)
'उद्योगों में केमिस्ट्री की भूमिका महत्वपूर्ण'
'उद्योगों में केमिस्ट्री की भूमिका महत्वपूर्ण'

संस, बठिडा : बाबा फरीद कालेज के केमिस्ट्री विभाग की तरफ से आनलाइन एलुमनी करवाई गई। इस दौरान एमएससी केमिस्ट्री, बीएससी केमिस्ट्री व बीएससी के कुल 31 विद्यार्थी भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्य वक्ता के प्रदीप सिंह ने बताया कि हमारे समाज में औद्योगिक केमिस्ट्री की भूमिका महत्व पूर्ण है। नवीनतम खोज औद्योगिक रासायनिक आधारित है। जिसमें बहुत से क्षेत्रों में विशाल उपयोग है। यह कच्चे माल को उत्पाद में तब्दील करने की फिजिकल व रासायनिक प्रक्रिया से भी संबंधित है, जो हमारे समाज के लिए लाभकारी है। भारतीय रासायनिक उद्योग देश के स्थापित सेक्टरों में एक है। जोकि देश की आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि बुनियादी चीजों का उद्योग का एक हिस्सा केमिकल सेक्टर बनता है यह औद्योगिक व खेतीबाड़ी विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि केमिकल उद्योग सबसे विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में मुख्य होगा, जिसमें बुनियादी रसायन व इसकी उत्पाद जैसे के पेट्रो केमिकल्स, खाद, पेंट आदि का रंग शामिल है। केमिकल इंजीनियरिग की एक ऐसी शाखा है। जो फिजिक्स व जीव विज्ञान को लागू करती है। उन्होंने कहा कि एएनडीटी इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोयडा तेल व गैस में एनडीटी स्तर दो के लिए भारत सबसे उत्तम प्रमुख संस्था है, जोकि सुनहरे भविष्य के लिए विद्यार्थियों के करियर को बनाने में मदद करती है। कुल मिला कर विद्यार्थियों की भागीदारी व फैकल्टी द्वारा मदद से यह एलुमनी बातचीत सफल रही है। बाबा फरीद के चेयरमैन डा. गुरमीत सिंह धालीवाल व प्रिसिपल डा. प्रदीप कौड़ा ने केमिस्ट्री विभाग के इस प्रयास की प्रशंसा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.