डा. विवेक ने आधा घुटना बदलने का किया सफल आपरेशन
पार्शियल नी रिप्लेसमेंट ने बठिडा में सफल आप्रेशन किया है।
जासं, बठिडा : बठिडा के पंजाब कैंसर अस्पताल के आर्थो विभाग के प्रमुख डा. विवेक बांसल ने अकसफोड पार्शियल नी रिप्लेसमेंट (जिसे आधा घुटना बदलना) भी कहा जाता है, उसका बठिडा में सफल आप्रेशन किया है। यह आपरेशन मालवा रीजन के किसी भी अस्पताल में आज तक नहीं हुआ है। यह आपरेशन केवल दिल्ली, चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में होता है, लेकिन अब यह आपरेशन बठिडा में होने से मालवा के लोगों को काफी राहत मिलेगी। डा. विवेक बांसल ने बताया कि 40 से 50 फीसदी मरीजों में पूरा घुटना बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन ज्यादातर अस्पताल वाले मरीज का आधा घुटना बदलने के बजाय पूरा ही बदल देते है, लेकिन इस आपरेशन में मरीज के घुटने का कोई भी लिगामेट को काटा नहीं जाता है, बल्कि घुटने के जिस हिस्से में बीमारी होती है, सिर्फ उस हिस्से को सफलतापूर्वक बदला जाता है। डा. विवेक बांसल ने बताया कि आधा घुटना बदलने से मरीज जल्दी ठीक होने के साथ-साथ वह जल्दी चलने फिरने लगता है। और खून की नुक्सान कम होता है। वहीं मरीज जमीन पर आराम से बैठ सकता है।