आसरा को ग्लब्स एवं सैनिटाइजर दान किया
समाजसेवी संस्था आसरा वेलफेयर सोसायटी की सेवाओं से प्रभावित होकर सालासर यात्रा के लिए दान किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 03:17 PM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 03:17 PM (IST)
जासं, बठिडा : समाजसेवी संस्था आसरा वेलफेयर सोसायटी की सेवाओं से प्रभावित होकर सालासर यात्रा संघ ( गोयल एंड पार्टी ) की तरफ से 10 बाक्स ग्लब्स तथा 46 छोटी बोतल हैंड सैनिटाइजर दान किए, जोकि संस्था के वालंटियर सेफ्टी के लिए काम आएंगे। इस मौके पर सालासर यात्रा संघ के कृष्ण गोयल, प्रधान सुशील गर्ग, कृष्ण गर्ग ने संस्था की पूरी टीम द्वारा कोरोना महामारी में प्रदान की जा रही अहम सेवाओं के लिए पूरी टीम की सरहाना की और संस्था को आगे भी हर संभव योगदान प्रदान करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर संस्था संस्थापक रमेश मेहता ने दानी सज्जनो का इस नेक काम के लिए धन्यवाद किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें