जिला प्रशासन व पंजाब पुलिस का पुष्प वर्षा कर किया सम्मान
भारत नगर वेलफेयर सोसायटी व भारत विकास परिषद ने प्रशासन व पुलिस का पुष्प वर्षा से सम्मान किया।
जासं, बठिडा: भारत नगर वेलफेयर सोसायटी व भारत विकास परिषद की ओर से जिला प्रशासन व पंजाब पुलिस का पुष्प वर्षा के साथ तालियां बजाकर सम्मान किया गया। डीसी बी श्रीनिवासन, एसएसपी डॉ. नानक सिंह, एसपी जसपाल सिंह, डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा को हार पहनाए गए और पुलिस पार्टी पर फूल बरसाए। वहीं भारत नगर की ओर से 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया।
भारत नगर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान धर्मपाल बांसल, सचिव केके जिदल, उपप्रधान विजय कुमार बांसल, मंदिर कमेटी के प्रधान सुशील गोयल, भाविप प्रधान राजिदर पांडे, बिशंभर कामरा, सुरेंदर गोयल, रमणीक वालिया, अंतरयामी सिंह व अन्य सदस्यों ने जिला प्रशासन का जिले में किए इंतजाम के लिए आभार जताया। भाविप प्रधान राजेंदर पांडे ने बताया कि भाविप की 1500 शाखाओं के सहयोग से प्रधानमंत्री कोविड 19 रिलीफ फंड के लिए पांच करोड़ देने का लक्ष्य तय किया है जिसमें लगभग एक करोड़ इस महीने के अंत तक रिलीफ फंड में जमा करवाए दिए जाएंगे।