गुरु पर्व पर गुरु के दर्शनों के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
गुरुनानक देव जी का 551वां प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गुरु पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर के तमाम गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ सा ...और पढ़ें

संस, बठिडा : गुरुनानक देव जी का 551वां प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गुरु पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर के तमाम गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के भोग डाले गए और धार्मिक दीवान सजाए गए, जिसमें रागी, ढाडी एवं गुरमति प्रचारकों ने गुरु नानक देव जी की रचित बाणी के शबद कीर्तन एवं ढाडी जत्थों ने गुरुनानक देव जी के जीवन संबंधी इतिहास का वर्णन करके संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। खास कर गुरुद्वारा हाजीरतन साहिब व किला मुबारक गुरु घरों में श्रद्धालुओं का दर्शनों के लिए आवागमन शुरू हो गया और दिन भर श्रद्धालुओं का सैलाब शहर के तमाम गुरुद्वारों में उमड़ा। इस दौरान संगतों ने हाजीरतन गुरुद्वारा में पवित्र सरोवर में स्नान भी किया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। निशान साहिब की परिक्रमा की। वहीं, नितनेम, गुटका आदि पढ़कर गुरु की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर देग प्रसाद के बाद गुरु का लंगर बरताया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धालुओं बड़ी श्रद्धा भाव के साथ लंगर प्रसाद ग्रहण किया। शहर में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पर चाय, ब्रेड, पकौड़े के लंगर लगाए गए। शाम होते ही श्रद्धालुओं ने दीवाली मनाई, लोगों ने दीपमाला से अपने घर-संस्थान रोशन किए। इसके साथ पटाखे, आतिशबाजी चलाकर प्रकाश पर्व की खुशियां मनाई। इसके तहत गुरुद्वारा किला मुबारक में सुबह से ही धार्मिक दीवानों में संगत ने भारी संख्या में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक सेवाएं दीं। श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में शुरू किए गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और अरदास की गई। इसके बाद हजूरी रागी जत्थों ने खुले पंडाल में शबद बाणी से संगत को निहाल किया। इस दौरान रागी जत्थों के साथ-साथ महिलाओं ने कीर्तन किया। इसमें प्रचारक डाढी जत्थे, कीर्तन जत्थे, कथा वाचक सहित कई गुणी-ज्ञानी संगत को गुरुबाणी व सिख इतिहास से निहाल किया गया। इसके बाद गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। इस पवित्र अवसर पर राजनीतिक, धार्मिक एवं समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों ने गुरु पर्व की बधाई दी। इसी तरह शहर के खालसा दीवान श्री गुरु सिंह सभा, कलगीधर गुरुद्वारा साहिब मुल्तानिया रोड़, गुरुद्वारा साहिब हाजीरतन, गुरुद्वारा साहिब माडल टाउन, बल्ला राम नगर, थर्मल कालोनी में स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में गुरुपूर्व मनाया गया और समूह संगतों को गुरुपर्व की बधाई दी। गुरुद्वारा कलगीधर व हजुरा कपुरा कालोनी
गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब, हजुरा कपुरा कालोनी में गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रधान गुरमेल सिंह व राजिदर सिंह की अगुआई में गुरु पर्व मनाया गया। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ साहिब का भोग दस बजे डाला गया। भोग के बाद परमजीत सिंह खालसा ने गुरबाणी कीर्तन किया। वहीं वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने भी शिरकत की। इसके अलावा गतका पार्टी को सम्मान चिन्ह देकर कर सम्मानित किया। इस दौरान राजिदर सिंह सिद्धू ने समूह संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर किया गया। दस दौरान सचिव भाई हरजीत सिंह, खजांची हरबंस सिंह, मुख्य ग्रंथी मलकीत संह, सतनाम सिंह, गुरतेज सिंह, हरबंस सिंह, बलदेव सिंह जौड़ा, भोला सिंह मलूका, नैब सिंह, गुरजंट सिंह, जंगीर सिंह, राजिदर सिंह, गुरसेवक सिंह, शेर सिंह बराड़, हरनेक सिंह, रविदर सिंह, निर्मल सिंह, नच्छतर सिंह ,दर्शन सिंह, बिकर सिंह, छोटा सिंह, कुलवंत सिंह, जसविदर कौर, सोनिया कौर, गुरप्रीत कौर, पमरजीत कौर, कुलदीप कौर, गौरवप्रीत सिंह, फतेहदीप सिंह, नवदीप सिंह व गुरबिदर सिंह ने भी सेवा निभाई।
------
हलवे का लंगर लगाया गया।
समाजसेवी संस्था शहीद जरनैल सिंह वेलफेयर सोसायटी ने गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर हलवे का लंगर लगाया गया। सोसायटी के प्रधान अवतार सिंह गोगा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर सोसायटी द्वारा शहीद जरनैल सिंह पार्क, दाना मंडी में लंगर लगाया गया। यह लंगर सेवा सोसायटी मेंबर मोहित गर्ग, उपप्रधान संजीव कुमार, प्रेस सचिव गुरमुख सिंह खालसा, राधे स्वामी, जतिदर कुमार, दलीप सिंह, कुलदीप कुमार के सहयोग से करवाया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।